फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता लापता, ससुराल पक्ष पर गायब करने का आरोप; मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Apr 2024 07:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: शादी के बाद से ही पति कैलाश उसकी पुत्री आशा को आए दिन मारता पीटता था। एक अप्रैल को किसी माध्यम से सूचना मिली कि तुम्हारी लड़की अपनी ससुराल से गायब है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ मेंहनगर थाना क्षेत्र के नोनीपुर उर्फ नई गांव में ब्याही विवाहिता लापता हो गई है। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन


मेहनाजपुर थाना क्षेत्र निवासी खिचडू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री आशा की पहली शादी जौनपुर जिले में किया था। जिससे उसकी पुत्री के दो बच्चे है। किन्हीं कारणों से उसका पति से तलाक हो गया तो उसकी दूसरी शादी लगभग 12 साल पूर्व मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी कैलाश राम से किया। खिचडू का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कैलाश उसकी पुत्री आशा को आए दिन मारता पीटता था। 

एक अप्रैल को किसी माध्यम से सूचना मिली कि तुम्हारी लड़की अपनी ससुराल से गायब है। इस सूचना पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचा तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे और उसकी बेटी भी नहीं थी। खिचडू ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें