फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज, हमारी नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को बिंद्राबाजार स्थित नेशनल इंडस्ट्रीज के सभी प्रतिष्ठानों पर छापामारी की गई। इस दौरान टीम ने इंडस्ट्रीज के सारे अभिलेख खंगाले। इस दौरान टीम और इंडस्ट्रीज मालिक के बीच बहसबाजी भी हुई। कार्रवाई समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों द्वारा गंभीरपुर थाने में तहरीर दी गई। जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए है।
विज्ञापन

इस संबंध में नेशनल इंडस्ट्रीज के मालिक अब्दुल्ला ने बताया कि हमने टीम का पूरी तरह से सहयोग किया। नौ घंटे तक अपने सारे प्रतिष्ठान के अभिलेखों की जांच कराई। जब टीम को जांच में कुछ नहीं मिला तो इन लोगों द्वारा 20 रुपये देकर मामले को रफा दफा करने की बात कही गई। जब हमने पैसे को खाते में ट्रांसफर करने की बात कही तो यह लोग भड़क गए और कुछ अभिलेख को उठाकर जाने लगे। तब हमने इन्हें रोका और कहा जो अभिलेख लेकर जा रहे हैं उसकी लिखा पढ़ी करिए और उस कागजात पर हमारे और आपके हस्ताक्षर होंगे इसके बाद ही आप इन्हें लेकर जा सकते हैं। फिर क्या था इन लोगों ने नोटिस चस्पा कर दी और थाने में हमारे खिलाफ तहरीर दे दी। इनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन हमारी तहरीर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके लिए हमने एसपी को पत्र भेजा है अगर इसके बाद भी हमारी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो हम कोर्ट का सहारा लेंगे।
वहीं टीम का नेतृत्व कर रहे वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अनिल गुप्ता ने बताया कि इन लोगों द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया गया। इनके ऊपर काफी जीएसटी का बकाया निकल रहा था जिसके कारण यह अभिलेख लेकर भागने लगे। अब इससे बचने के लिए इनके द्वारा अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। हमारे द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही जीएसटी के सेंट्रल और स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

टीम पूरी अनुमति और नियम के अनुसार छापामारी करने गई थी। इसलिए उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उसका कोई प्रमाण नहीं है लेकिन अगर इन्होंने कोई पत्र भेजा है तो पत्र मिलने के बाद हम उसकी भी जांच करा लेंगे।
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें