फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: आजमगढ़ में केंद्र व्यवस्थापक पर मुकदमा, अंग्रेजी की परीक्षा में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई

Tue, 05 Apr 2022 12:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में  श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ दिन पूर्व हुई अंग्रेजी की परीक्षा का सीसीटीवी फुटेज नहीं उपलब्ध कराने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में  श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ दिन पूर्व हुई अंग्रेजी की परीक्षा का सीसीटीवी फुटेज नहीं उपलब्ध कराने पर यह कार्रवाई की गई है। शासन का सख्त निर्देश है कि बोर्ड परीक्षा का सीसीटीवी फुटेज हर हाल में केंद्र व्यवस्थापक रखेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे देखा जा सके।

विज्ञापन


30 मार्च को बलिया में अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद शासन ने बलिया व आजमगढ़ समेत कुल 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी थी। मामले की जांच के लिए परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से अंग्रेजी की परीक्षा वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज मांगा गया।

जिले के सभी विद्यालयों ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया लेकिन शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के श्री रामकृष्ण इंटर कालेज में परीक्षा का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सका। इस पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने तीन अप्रैल को बिलरियागंज थाने में श्री रामकृष्ण इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक विश्वनाथ गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसडीएम सगढ़ी गौरव कुमार ने कहा कि श्री रामकृष्ण इंटर कालेज चांदपुर पटवध के केंद्र व्यवस्थापक विश्वनाथ गुप्ता ने अंग्रेजी की परीक्षा के दिन का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराया है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने बिलरियागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें