इस घटना में ढाबा संचालक के पिता राजेंद्र यादव(55) व काम करने वाला मिश्री लाल(45) घायल हो गए। घटना के बाबत ढाबा संचालक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
बूढ़नपुर सीओ गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, अहरौला पुलिस जांच की कवायद में जुटी है। युवकों की गाड़ी के नंबर के आधार पर उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।