फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी काटी, फसलें जलमग्न

Sat, 21 Jul 2018 11:26 PM IST
Azamgrah
विज्ञापन
माइनर की खंदी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरिहां बाजार के समीप से गुजर रही शारदा सहायक खंड-32 नहर की शाखा की पटरी को शुक्रवार देर रात अराजकतत्वों ने अपने लाभ के लिए काट दिया। इससे कई एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। संबंधित विभाग को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन


अभी रविवार को बांध पाटने की बात कही जा रही है। विभाग की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।


नहर की पटरी कटने से फैजुल्लापुर, मोहिउद्दीनपुर, बलुअरा, बीबीपुर, बिरही इत्यादि गांव की कई एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेत में पानी लगने से रोपाई का कार्य भी बाधित हुआ है। इससे क्षेत्रीय किसानों में रोष व्याप्त है।

अरविंद कुमार यादव, सत्यदेव यादव, शंभू, पप्पू इत्यादि लोगों ने बताया कि कुछ लोगों की शरारत की वजह से खेत डूब गए हैं। चार से छह दिन बाद ही इन डूबे हुए खेतों में धान की रोपाई शुरू हो पाएगी। जो धान पहले से रोपे गए हैं, वह पूरी तरह से पानी के अंदर समा गए हैं।
विज्ञापन



पानी उसके ऊपर से बह रहा है। पानी की निकासी मोहम्मदपुर स्थित मंगई नदी में किया जा रहा है। जेई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कटी हुई नहर को बांधने का कार्य रविवार को किया जाएगा। विभाग की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें