कप्तानगंज। स्थानीय कस्बा स्थित सराफा की एक दुकान पर शनिवार की शाम चार बजे ग्राहक बन कर आया युवक तीन लाख का आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के बाबत पीड़ित सराफा कारोबारी ने कप्तानगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
कप्तानगंज कस्बा निवासी ऋषिकुमार उर्फ सोने पुत्र प्रेमशंकर गुप्ता की फैजाबाद रोड पर आवास है। आवास के नीचले हिस्से में वह सराफा की दुकान खोल रखा है। शनिवार की शाम चार बजे के लगभग कस्बे का ही एक दुकानदार बाइक सवार दो युवकों को लेकर ऋषि कुमार की दुकान पर पहुंचा। उसने ऋषि से कहा कि इन्हें कुछ जेवरात चाहिए। इसके बाद वह चला गया। दोनों युवक दुकान पर बैठ कर चेन, झुमका, झाला आदि देखने लगे। इस दौरान दोनों युवकों ने तीन चेन, एक जोड़ा झाला व एक जोड़ा झुमका लिया और दिखा कर लाने की बात कहा। ऋषि ने सोचा कि दुकानदार लेकर आया था तो हो सकता है उसे दिखाने के लिए गया हो।लेकिन बाइक सवार दोनो युवक जेवरात लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार बाइक सवारों द्वारा ले जाए जेवरात का वजन 66 ग्राम और कीमत लगभग तीन लाख रुपये था। दोनों युवक जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने घटना के बाबत कप्तानगंज थाने में तहरीर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसी टीवी आदि खंगाल कर उच्चकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।