सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुस कर बदमाशों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी, न देने पर जान से मारने की धमकी दिया है। बदमाशों के इस कृत्य से परिजनों में दहशत व्याप्त हो गया है। पीड़ित ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
केशवपुर गांव निवासी उदयभान सिंह के घर 27 अगस्त की सुबह दो व्यक्ति पहुंचे और उसे घर से बाहर निकलने को कहा। जब वे घर के बाहर नहीं निकले तो दोनों युवक उनके घर में घुस गए और पांच लाख रुपये के रंगदारी की डिमांड किया। जल्द रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दिया। घटना के बाद से परिजन दहशत में है। उदयभान सिंह ने घटना के बाबत गांव के ही नागेंद्र यादव पुत्र हरेंद्र यादव व रजनीश पुत्र वंशराज निवासी मैगापुर थाना मुबारकपुर के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की तलाश में महकमा जुटा हुआ है।