फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के सुरक्षा गार्ड के इशारे पर बीएसएनएल कर्मचारी को पुलिस ने पीटा

Fri, 06 Apr 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
beaten
विज्ञापन
गृहमंत्री के सुरक्षा गार्ड के इशारे पर पुलिस द्वारा बीएसएनएल के कर्मचारी को लॉकअप में पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई से कर्मचारी के बेहोश होने पर पुलिस ने आनन-फानन में उसे रात में ही पीएचसी मोहम्मदपुर में भर्ती कराया। बाद में हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को हालत में सुधार होने पर पीड़ित कर्मचारी एसपी से मिलने पहुंचा। उनके न मिलने पर रजिस्टर्ड डाक से उन्हें शिकायती पत्र भेजा। घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव है।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव का निवासी मूलचंद पुत्र शिवधन ठेकमा ब्लॉक में स्थित बीएसएनएल का कर्मचारी है। मूलचंद का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में उसके पट्टीदारों ने उसे व उसकी बहू को पीट दिया था। जिससे बहू का गर्भपात हो गया। उसने थाने में तहरीर दी पर केस दर्ज नहीं हुआ। इस पर उसने कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया, जहां से आरोपियों को नोटिस जारी हुआ है। जिसके बाद विपक्षी तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं।

मूलचंद का आरोप है कि बुधवार को वह ड्यूटी से लौट कमरे में टीवी देख रहा था। रात करीब आठ बजे यूपी 100 की गाड़ी उसके दरवाजे पर पहुंची। उसमें से तीन पुलिसवाले कमरे में घुस आए और उसे पीटने लगे। तभी विपक्षी भी पहुंचे व उसे पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मूलचंद को थाने लाई और लॉकअप में बंद कर फिर पीट गया । सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया, तो पुलिस ने उसे पीएचसी मोहम्मदपुर में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। गंभीरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौधरी ने बताया कि मूलचंद का विपक्षी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का गार्ड है। उसके परिवारवालों को मूलचंद और उसका बेटा परेशान करते हैं। इस पर विपक्षियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। कई बार फोन आने पर डायल100 पुलिस मूलचंद के घर विवाद निपटाने गई थी। पुलिस पर पिटाई का आरोप गलत है।  

 मूलचंद द्वारा की गई शिकायत की जानकारी मुझे नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण/प्रभारी एसपी।
विज्ञापन


मूलचंद को बेहोशी की हालत में लाया गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे, इलाज के दो घंटे बाद उसे होश आया। -डॉ. सुबाष सिंह, सर्जन जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें