फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के मंत्री का ऐलान, अगले माह से शराबबंदी आंदोलन का आगाज

Fri, 06 Apr 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मार्टीनगंज तहसील के कुरियावां गांव की जनसभा में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश का ऐलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बिहार की तर्ज पर यूपी में भी पूर्ण शराबबंदी किये जाने की मांग बुलंद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को आजमगढ़ जिले के के कुरियावां गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा के दौरान इसकी घोषणा की।

 ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार की ही तरह यूपी में भी पूर्ण शराबबंदी के लिए महाजन आंदोलन की शुरूआत की जाए। 20 मई से बलिया की धरती से इस आंदोलन की शुरुआत होगी। जून में मऊ और आजमगढ़ में भी ऐसा आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कार्यकर्ताओं और गरीबों के लिए है। ऐसे में इस आंदोलन में सभी की सहभागिता जरूरी है। जब तक प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी नहीं लागू होती है तब तक यूपी से गरीबी समाप्त नहीं हो पायेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का भाजपा से गठबंधन 2024 तक है। जब तक गरीब की गरीबी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती तब तक यह गठबंधन जारी रहेगा।   कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार शाम पांच बजे सुरहन गांव में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगवाने के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


भूमि पूजन के बाद उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान और स्वाभिमान बनाए रखना भारतीयों का कर्तव्य है। इसी लिए ऐतिहासिक धरती सुरहन गांव में प्रतिमा लगाई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें