फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में "नो एडमिशन' का लगा बोर्ड

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम में प्रवेश बंद का लगा बैनर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकारी स्कूलों के बारे में धारणा है कि वहां लोग बच्चों को भेजना नहीं चाहते हैं लेकिन देवगांव के प्राथमिक विद्यालय इसका अपवाद है। यहां अभिभावक बच्चों के दाखिले के लिए लाइन लगाए हुए हैं और विद्यालय ने सीटें भरने पर ‘नो एडमिशन’ का बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवगांव हाईटेक हो चुका है। शिक्षा की गुणवत्ता की वजह से इसकी अलग पहचान है। इसकी सफलता के पीछे प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की सराहनीय भूमिका है, जिन्होंने अपने के वेतन और जन सहयोग से विद्यालय को संवारा है। बेंच-डस्क, इंटरनेट, कंप्यूटर, कमरे में मैट, हर कमरे की दीवारों पर महापरुषों की तस्वीरें और ज्ञानवर्धक जानकारी चित्रित की गई है। यहां छात्र खेल-खेल में बहुत कुछ सीखते हैं। शिक्षकों पर भी नजर रखी जाती है, जिससे केवल अध्यापन में जुटे रहते हैं। अनुशासन भी सख्त है। बेहतर शिक्षा का नतीजा रहा कि इस बार 100 से अधिक बच्चे अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों को छोड़कर यहां पढ़ने आए हैं।
प्रधानाध्यापक ने दिए दो कंप्यूटर
आजमगढ़। यहां के बच्चे कंप्यूटर की भी शिक्षा ग्रहण करें इसके लिए प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार यादव की तरफ से दो कंप्यूटर विद्यालय के नाम पर दान किया है। ताकि बच्चे कंप्यूटर का बेहतर ज्ञान प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही इंटरनेट की भी व्यवस्था की गई है। प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सहायक शिक्षक उदय प्रताप दुबे, छुन्ना पाल, सरिता सेठ, रेखा पांडेय, रीमा यादव व शिक्षा मित्र पूनम सिंह, नाजरीन बेगम व शाइस्ता बानों के सहयोग से हम बच्चों के लिए कुछ बेहतर कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास में अव्वल
आजमगढ़। ऑनलाइन क्लास चलाने में पूरे जिले में प्रथम स्थान मिला है। व्हाट्सएप पर 80 से अधिक बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है। स्कूल के टीचर रोज मोहल्ला क्लास के लिए बच्चों के घर पर जाकर पढ़ाई करवा रहे हैं। यही कारण है कि यहां अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

कक्षावार संख्या
कक्षा एक - 60
कक्षा दो - 159
कक्षा तीन - 77
कक्षा चार - 58
कक्षा पांच - 51
कुल छात्रों की संख्या - 405
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें