फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ‘बांग्लादेश की क्या है दवाई, जूता-चप्पल और...’, भाजपाजनों ने फूंका पुतला; लगाए विरोधी नारे

Mon, 12 Aug 2024 10:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही विरोधी नारे भी लगाए। इसके बाद बांग्लादेश का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन
बांग्लादेश का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हिंदुओं की खुलेआम हो रही हत्या को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को मेहता पार्क में हिंदू संगठनों ने बैठक किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर बांग्लादेश का पूतला फूंका।

विज्ञापन


हरिवंश मिश्रा ने कहा बांग्लादेश में सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को चिन्हित कर खुलेआम हत्या की जा रही है। बहन-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है।

कहा कि फिलीस्तीन पर हुए इजराइली हमले को लेकर विपक्ष सड़क से लेकर संसद तक चिल्लाया, लेकिन बांग्लादेश की घटना पर किसी विपक्षी नेता के मुंह से हिंदू शब्द नहीं निकला, जैसे मानों उनके मुंह में ताले लग गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम से मांग किया कि हिंदुओं की हत्या में शामिल लोगों को वीडियो के माध्यम से चिन्हित कर फांसी दी जाय। महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं को डरा धमका कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जो बांग्लादेशी रोहंगिया फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भारत में रह रहे हैं सरकार उनकों चिन्हित कर जेल भेजने का काम करें। इस मौके पर शमशेर सिंह, संजीव सिंह,शिवकुमार मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, अश्वनी मिश्रा, हरेंद्र चौहान, रमेश मधुकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें