फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के टुंडवल गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दिन में बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना के वजीरमलपुर गांव निवासी अंकित यादव (17) पुत्र अच्छेलाल शुक्रवार को दिन में बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह टुंडवल गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में अंकित गंभीररुप से घायल हो गया। जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची निजामाबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें