फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रक में घुसी बाइक, चालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीररुप से घायल हुआ, जबतक उसे उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की गई, इसबीच उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजी।
विज्ञापन

दुर्घटना में मृत हरी प्रताप (50) पुत्र मुखलाल जीयनपुर कोतवाली के हरखोरी गांव का निवासी था। हरी प्रताप टेंट हाउस का काम करता था। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रजादेपुर ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार हरी प्रताप गंभीर रुप से घायल हुआ। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए पीएचसी अजमतगढ़ ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत दो भाईयों में बड़ा था, उसके दो संतानाें में एक पुत्री और एक पुत्र हैं। मौत की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें