फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 26 अक्टूबर से चली आ रही सगड़ी अधिवक्ताओं की हड़ताल से शुक्रवार को भी जारी रहा। तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया और जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान एसडीएम गौरव कुमार बार और बेंच की मर्यादाओं के विपरीत काम कर रहे हैं। जिससे पूरा अधिवक्ता समुदाय आक्रोशित है। एसडीएम के स्थानांतरण तक कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान वेद प्रकाश शुक्ला, सच्चिदानंद राय, आशीष कुमार मिश्रा, हरेंद्र सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सहाबुद्दीन खान, अजय कुमार सिंह,पति राम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें