फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकरा कर बाइक पलटी, एक की मौत, दूसरा घायल-- अतरौलिया थाना अंतर्गत फोर लेन पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया कस्बा के पास फोर लेन पर मंगलवार की रात मवेशी से टकरा कर बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय बाइक सवार किसी काम से टांडा जा रहे थे।
विज्ञापन

मऊ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत सारंगपुर गांव निवासी 50 वर्षीय विधि चंद पुत्र काशी गांव के ही 32 वर्षीय विनय पुत्र राजेंद्र के साथ मंगलवार की शाम बाइक से अंबेडकरनगर जिले के टांडा जा रहे थे। अभी दोनों अतरौलिया कस्बा के पास फोर लेन पर पहुंचे थे कि अचानक सामने आए मवेशी से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में विधि चंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनय गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें