फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोन्नत हो 54 मुख्य आरक्षी बने दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में तैनात 54 मुख्य आरक्षियों की पदोन्नति हुई है। पदोन्नति के बाद इन्हें दरोगा बना दिया गया है। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ने इन पदोन्नत हुए दरोगाओं के कंधे पर स्टार लगाया और इन्हें कर्तव्यों का बोध कराया।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत मुख्य आरक्षियों को लंबे समय तक विभाग को सेवा देने के बाद आखिरकार पदोन्नति मिल गई। पदोन्नति के बाद मुख्य आरक्षी से सब इंस्पेक्टर बने 54 लोगों को एसपी ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके कंधा पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि पदोन्नति पाए हुए सभी उप निरीक्षक अपने दायित्यों के निर्वहन में पीछे नहीं हटे। आमजन के बीच खाकी की छवि को बेहतर बनाए। जिससे लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न हो सके। इस मौके पर एसपी सीटी पंकज कुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें