अभी कुछ दिनों पूर्व ही कोर्ट के आदेश पर अनुज कन्नौजिया के घर पर विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई। इसी दौरान की गई जांच में अनुज का मकान पोखरी पर बना हुआ पाया गया। इस पर एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह नेअनुज कन्नौजिया के मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर जिलाधिकारी व एसपी मऊ को पत्र लिखा है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी व एसपी मऊ की अनुमति मिलते ही अनुज के पोखरी पर बने मकान को ध्वस्त करा दिया जाएगा।
मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर कुल 19 मुकदमे मऊ व गाजीपुर जिले में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर गौर करें तो अनुज पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में सर्वाधिक छह मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी दर्ज हैं। अनुज कन्नौजिया की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही है। उस पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया है।