सगड़ी तहसील क्षेत्र के वासुपार गांव निवासी सरफराज खान अपने पिता के साथ अभ्यास करते।
- फोटो : AZAMGARH
जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार गांव निवासी सरफराज खान आपीएल और टी-20 के साथ कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकें है। अब सरफराज का चयन भारत की टीम किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम में सरफराज टीम का चयन होने से उनके गांव के साथ जिले में खुशी की लहर है। बुधवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय टेस्ट मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, इसमें सरफराज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट भारत की टीम का दक्षिण अफ्रीका के ब्लू फाउंटेन में 23 नवंबर से छह दिसंबर तक तीन मैचों की श्रृंखला निर्धारित की है। जिसमें आजमगढ़ जिले के सरफराज खान का चयन किया गया है। जनपद के क्रिकेट प्रेमी बहुत दिनों से आज के दिन का इंतजार कर रह थे। इससे पहले सरफराज टी- 20, वनडे, रणजी व आईपीएल के साथ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ अपना जलवा दिखा चुके हैं। अब टेस्ट मैचों में उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन होना है। सगड़ी तहसील के बासूपार गांव निवासी नौशाद अहमद के पुत्र सरफराज खान का शुरू से ही क्रिकेट के प्रति रूझान था। उनके पिता नौशाद खान मुंबई में रहते हैं। मुंबई में पले बढ़े सरफराज खान ने क्रिकेट का ककहरा अपने पिता से ही सीखा। जब आईपीएल शुरू हुआ तो उन्हें रायल चैलेंजर्स बंगलौर ने अपने साथ जोड़ा। इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन के लिए मैच खेला। लगभग चार साल तक उन्होंने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ आईपीएल खेला। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा सभी को मनवाया। इससे पूर्व सरफराज खान इंडिया की अंडर 19 टीम से दो बार वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। एक वर्ल्ड कप में लगातार सात अर्द्घशतक लगाने का रिकार्ड उनके नाम पर है। रणजी ट्राफी के इस वर्ष खेले गए मुकाबलों में उन्होंने 960 से भी अधिक रन बनाए। जिसमें हिमांचल के खिलाफ 224 नाटआउट, यूपी के खिलाफ 301 नाट आउट शामिल हैं। इस दौरान वह 605 रन बनाकर वह पहली बार आउट हुए। सरफराज के पिता नौशाद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट मैच में सरफराज खेलेंगे कि नहीं यह तो टीम प्रबंधन पर निर्भर है। लेकिन हमें उम्मीद है कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।