फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर दाग: वाराणसी में तैनात कांस्टेबल आजमगढ़ में करता था टप्पेबाजी, मास्टर माइंड सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 07:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में टप्पेबाजी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में वाराणसी में तैनात एक आरक्षी भी शामिल है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में बरदह थाने की पुलिस ने राजागंज बाजार के पास से 16 अप्रैल को हुई टप्पेबाजी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मास्टर माइंड सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक वाराणसी में तैनात आरक्षी भी शामिल है, जो आजमगढ़ में टप्पेबाजी करता था। आरोपियों के कब्जे से 85,000 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह गिरोह असली करेंसी को फर्जी बताकर लोगों को रुपये तीन गुना करने का लालच देकर ठगी करता था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी क्षमानंद यादव 13 अप्रैल को गोसाईगंज बाजार गए थे, जहां दो व्यक्तियों ने उनसे संपर्क कर रुपये तीन गुना करने का लालच दिया। 16 अप्रैल को राजागंज बाजार में क्षमानंद 95,000 रुपये लेकर पहुंचे। वहां दो व्यक्ति उनसे मिले और बातचीत के दौरान उन्हें पिछौरा गांव की ओर ले गए। तभी एक अन्य मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आए, जिनमें से एक पुलिस की वर्दी में था। 

वर्दीधारी व्यक्ति ने क्षमानंद के हाथ से 95,000 रुपये वाला प्लास्टिक का थैला छीन लिया फिर दोनों बाइक सवार राजागंज की ओर भाग गए। पीछे मुड़कर देखने पर क्षमानंद ने पाया कि पहले वाले दो व्यक्ति भी अपनी बाइक से पिछौरा की ओर फरार हो गए। क्षमानंद ने डायल 112 पर सूचना दी। इस आधार पर थाना बरदह में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

पुलिस इस मामले में बृहस्पतिवार को त्रिवेणी मोड़ से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बरदह थाना क्षेत्र के बागपुर गांव निवासी एक आरक्षी अर्जुन भी शामिल है, जो वर्तमान समय में वाराणसी जनपद के राजातलाब थाने में तैनात है। वहीं, उसके साथियों में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित गांव निवासी शंकर उर्फ उमाशंकर, राम हरख, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावा गांव निवासी अरविंद गौतम, अरारा गांव निवासी प्रदीप और जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के कोसइला गांव निवासी रामाशीष शामिल है। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राम हरख इस गैंग का मास्टर माइंड है।

इसे भी पढ़ें; UP: भदोही में वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे ओपी राजभर, बोले- दंगाईयों का मन बढ़ा रही हैं ममता बनर्जी
विज्ञापन

असली नोटों को ऐसे बताते थे फर्जी

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से जब पूछताछ की तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी अरविंद गौतम ने बताया कि गिरोह में शामिल आरक्षी अर्जुन की अगुवाई में वे लोगों को रुपये तीन गुना करने का लालच देकर फंसाते थे। शंकर और राम हरख असली नोटों पर बैद्यनाथ के कब्ज दूर करने वाले कैप्सूल का पाउडर लगाकर उन्हें फर्जी नोट बताते थे।

इसे भी पढ़ें; UP Crime: दिन में मोबाइल टॉवर की करते थे रेकी, रात में चुरा लेते थे कीमती सामान; पांच बदमाश गिरफ्तार

बताया कि पाउडर के कारण पानी डालने पर नोट गुलाबी हो जाता, जिससे लोग विश्वास कर लेते थे। इसके बाद ग्राहकों को सुनसान जगह पर बुलाते थे, जहां अर्जुन पुलिस वर्दी में पहुंचकर डराता और रुपये छीनकर फरार हो जाता था। डर के चलते पीड़ित शिकायत नहीं करते थे। बाद में गिरोह आपस में रुपये बांट लेता था। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गहन जांच शुरू की है। गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें