तिराहे से 300 मीटर पश्चिम की ओर जाकर रुका खोजी कुत्ता
खोजी कुत्ता तिराहे से 300 मीटर पश्चिम की ओर जाकर रुक गया। दुकानों के टूटे ताले पड़े थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोर रात 1:30 से 2:40 बजे तक जलपान गृह से ठंडे की बोतल और पानी पीते हुए चोरी करते दिखे।
बोले दुकानदार, दुकान को खंगाल ले गए चोर
- शुभ ज्वैलर्स के मालिक दिलीप सोनी ने बताया कि सुबह चार बजे उनके मकान मालिक ने चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उनकी दुकान से 500 ग्राम नई चांदी, 250 ग्राम पुरानी चांदी, 6 ग्राम सोना और 5,000 रुपये नकद चोरी हुए हैं।
- न्यू तरुण ज्वैलर्स के मालिक तरुण वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान से 18 से 20 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ, जिसमें 180 ग्राम सोना, नौ किलोग्राम चांदी और ग्राहकों के बंधक रखे दो लाख रुपये के जेवरात शामिल हैं।
- सत्यम स्वीट हाउस और आनंद रेडीमेड सेंटर के मालिक संजय दुबे ने कहा कि उनकी दोनों दुकानों से चोर 12,000 रुपये नकद ले गए, लेकिन कोई अन्य सामान नहीं चुराया।
- दिव्या कॉस्मेटिक की मालकिन सोनम राजभर ने बताया कि उनकी दुकान से दो हजार रुपये नकद चोरी हुए।
बोले अधिकारी
चोरी की सूचना मिली कि हुसैनगंज में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की गई है। मौके पर सिधारी थाने के एसओ, एडिशनल एसपी, डाॅग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे थे। शीघ्र ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी, आजमगढ़