फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़:  मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल, गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ 

सार

महाराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के पास मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश की हिस्ट्री सीट निकाली जा रही है।
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। जिसका परिणाम है कि शातिर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है  इसी के तहत मंगलवार की रात महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक शातिर अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें शातिर अपराधी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा
एसपी अनुराग के अनुसार महाराजगंज थाना पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान परशुरामपुर बाजार के पास एक शातिर अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया और शातिर अपराधी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। 

लूट की कई घटनाओं में इसके शामिल होने की आशंका
पूछताछ में शातिर अपराधी में अपना नाम मेराज पुत्र मोहम्मद आजम निवासी जमीलपुर थाना महाराजगंज बताया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की हिस्ट्री सीट निकाली जा रही है। लूट की कई घटनाओं में इसके शामिल होने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें