नेहरु हाल में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज को नई दिशा देता है। इसलिए भाजपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करा रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्र की साढ़े सात और प्रदेश की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएंगे। उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को नेहरू हाल में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सदर के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में मुफ्त टिकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। देश के अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35अ समाप्त हुआ तीन तलाक़ पर कानून बना, श्रीराम मंदिर का निर्माण भी शांति पूर्वक हो रहा है। देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत सदस्य परशुरामपुर विशाल सेठ और रामविजय राम ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।