फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 आजमगढ़ में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए चार दिनों में शुरू हो जाएगा एक और कोविड अस्पताल

Sun, 02 May 2021 08:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

100 शैय्या तरवां को बृहस्पतिवार तक शुरू करने की तैयारी
आक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में कोविड के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वर्तमान में तीन प्राइवेट व दो सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज की सुविधा है। वहीं शासन के निर्देश पर एक और अस्पताल आगामी तीन-चार दिनों में कोविड मरीजों के लिए शुरू हो जाएंगे। 100 शैय्या तरवां अस्पताल को भी कोविड अस्पताल के रुप में चिन्हित किया गया है और यहां एल-टू की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने की सारी कवायद फेल हो चुकी है। लगातार कोविड के मरीज बढ़ रहे है। वर्तमान में राजकीय मेडिकल कालेज, 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया सरकारी क्षेत्र के और लाइफ लाइन, वेदांता व रामा हॉस्पिटल प्राइवेट क्षेत्र के कोविड अस्पताल जिले में संचालित है। इन सभी अस्पतालों की स्थिति यह है कि बेड फुल है और आक्सीजन की भी दिक्कत बनी हुई है।
 

विज्ञापन

तेजी से बढ़ते मरीजों को देखते हुए शासन ने दो सीएचसी को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रुप में तैयार करने का निर्देश स्वास्थ्य महकमे को दिया था। जिस पर स्वास्थ्य महकमे ने दो सीएचसी के बजाए 100 शैय्या अस्पताल तरवां का प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन से अनुमति मिलने के साथ ही यहां तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि आक्सीजन पाइप लाइन की फिटिंग कराने के साथ ही जेनसेट आदि की व्यवस्था कर ली गई है। तीन से चार दिनों के अंदर इस अस्पताल को भी कोविड मरीजों के लिए शुरू कर दिए जाने की योजना है। उम्मीद है बृहस्पतिवार से कोविड के मरीज भर्ती होने लगेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें