फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः मारपीट की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने की लोगों की पिटाई, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरी चौकी

Sun, 05 Sep 2021 08:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मारपीट की सूचना पर निजामाबाद थाने की पुलिस रविवार दिन में गंधुई गांव में पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को मारपीट दिया। इस दौरान एक व्यक्ति का पैर भी टूट गया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। 
विज्ञापन
आजमगढ़ः फरिहां चौकी के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौकी के पुलिसकर्मियों ने रविवार को गंधुवई गांव में लोगों की पिटाई कर दी। मस्जिद के मुफ्ती की भी पिटाई की। इससे उनका पैर टूट गया। इससे नाराज  ग्रामीणों ने शाम को फरिहां चौकी का घेराव किया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।

विज्ञापन


गंधुई गांव में मारपीट की सूचना पर निजामाबाद पुलिस रविवार को दिन में गांव में पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई शुरू कर दी। मुफ्ती अशरफ की भी पिटाई की। इससे उनका पैर टूट गया। पुलिस की मनमानी से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और शाम पांच बजे फरिहां चौकी पर पहुंच गए।

उन्होंने चौकी को घेर लिया। चौकी के दरवाजे पर धरना देकर दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर थाने से पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गई। पुलिस विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए और लोगों को शांत कराने में लगे रहे। लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक वहीं डटे रहने की जिद पर अड़े थे। ग्रामीणों के चौकी घेराव से फरिहा चौक पर हड़कंप व अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बना किया दुष्कर्म, फिर कर दिया वायरल

 देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का एक युवक ने नहाते समय का वीडियो बना लिया। उसी वीडियो के दिखा कर व वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाया फिर वीडियो को वायरल भी कर दिया। महिला ने इस बाबत देवगांव कोतवाली में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। 

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि रोहन विश्वकर्मा नाम का युवक चोरी से उसकी नहाते समय का वीडियो बना लिया। इसके बाद वही वीडियो दिखा कर वायरल करने की धमकी देते हुए उसका यौन शोषण भी किया। बार-बार वह उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ संबंध बनाए।

उसने जब विरोध करना शुरू किया तो वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल मंजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें