पवनी कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में कुश्ती दंगल में दांव-पेंच आजमाते पहलवान। स्रोत -
विजयादशमी पर मंगलवार की रात शहर में श्री बजरंग गोला दल अखाड़ा और श्री जगदीश जी हनुमान दल अखाड़ा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों से हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पाइप बैंड का मुकाबला भी आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों अखाड़ों का प्रदर्शन बराबरी पर रहा।
शहर में विजयादशमी पर दोनों अखाड़ों के निकलने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इसी क्रम में रात करीब तीन बजे आसिफगंज क्षेत्र में पुरानी कोतवाली स्थित दामोदर भवन के पास दोनों अखाड़े आमने-सामने हुए। कलाकारों ने तलवार, भाला, सच्चा बाना और गत्ता-फरी समेत पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के करतब दिखाए।
युद्धकला के इन प्रदर्शनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। श्री बजरंग गोला दल अखाड़ा के प्रबंधन की जिम्मेदारी संत प्रसाद अग्रवाल की निगरानी में निभाई गई, जबकि श्री जगदीश जी हनुमान दल अखाड़ा का प्रबंधन विभाष सिन्हा ने संभाला।
इस दौरान राधे मोहन गोयल, मनोज गुप्ता, सुभाष जगदीश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में पिंटू, मुन्ना, राजेश, सुरेश चंद, संतोष नेता, श्रवण, नरेश और दिलीप का विशेष सहयोग रहा।