मंगलवार की सुबह घड़ियाल रस्सी में फंस गया। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया और उसकी पूंछ व जबड़े को किसी तरह रस्सी से बांध दिया। घड़ियाल के पकड़े जाने की खबर पर काफी संख्या में लोग मौके पर उसे देखने के लिए पहुंच गए।
घड़ियाल के पकड़े जाने पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और उसे अपने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्राली पर लदवा कर गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया। घड़ियाल को पकड़ने में गांव के रामसमुझ यादव, राकेश यादव, संजय, आकाश सिंह, ओमप्रकाश यादव, अमेरिका यादव, जेपी तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घड़ियाल के पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।