फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के चांदपार ग्राम सभा में आयोजित ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट का रविवार की शाम शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही है। उद्घाटन मैच आजमगढ़ व ककरहटा के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ ने ककरहटा को 15-5 अंको से पराजित कर विजयी रहा। प्रतियोगिता में कई नामी खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, मिर्जापुर, रेलवे गोरखपुर, आजमगढ़, ककरहटा, पुणे व चांदपार आदम हॉस्पिटल की टीम प्रतिभाग कर रही है। टूर्नामेंट में शामिल टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। पहले लीग मैंच होगा। जिसमें से चार टीमों को सेमीफाइनल के लिए चुना जाएगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रुप में विजेता टीम को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान हासिम ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मो. शाहिद, अबू सहमा, बाबा पप्पू भाई, महपॅजपुर, नियाज अहमद, हाजी हाशिम आदि मौजूद रहे। मिनहाज अहमद, शाह अफगान, शाकिब नोमानी, अफरोज बादल कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें