फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मजदूर की मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की बुधवार की सुबह मौत हो गई। जहरीली शराब से मजदूर की मौत होने की आशंका जतायी जा रही है, क्योकि मौत के पूर्व सबसे पहले मजदूर के आंखों की रोशनी गई, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। ठेकेदार की लिखित सूचना पर मौके पर पहुंची पवई थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजी।
विज्ञापन

मृत मजदूर संदीप (30) पुत्र विनोद मूलरूप से फिरोजाबाद जिले के नरकी थाना क्षेत्र के नगरिया ब्रिज गांव का निवासी था। वह निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस पर मजदूरी कर रहा था, बताया जाता है, वह शराब का सेवन करता था। इसक्रम में मंगलवार की शाम को उसकी तबीयत खराब हुई, इस दौरान पहले उसके आंखों की रोशनी गई, इसके साथ उसकी सांस भी फूलने लगी। बुधवार की सुबह ठेकेदार उमाशंकर यादव निवासी मखूदमपुर अहरौला उसे सीएचसी पवई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पवई थाना के भेलहरा में साथी मजदूरों के साथ रहता था। अस्पताल पर मृत घोषित किए जाने के बाद ठेकेदार थाने पर पहुंचा और घटना की लिखित सूचना दिया। उसने तहरीर में बताया कि मृतक पहले से श्वांस रोगी था। लेकिन सूत्र बताते है कि शराब के सेवन से उसकी मौत हुई है और क्योकि मौत के पूर्व उसके आंखों की रोशनी भी चली गई थी। साथी मजदूरों ने बताया कि गांव में एक स्थान से शराब खरीद कर उसने सेवन किया था, जिसके बाद उसके आंखों की रोशनी चली गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है।
पवई थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व जहरीली शराब से तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी। यह अलग बात है कि पुलिस महकमे ने अब तक सिर्फ जहरीली शराब से आठ के मौत की पुष्टि किया था। उस दौरान भी शराब पीने के बाद लोगों के आंख की रोशनी गई फिर सांस फूलने लगा और मौत हो गई। ऐसा ही कुछ बुधवार की सुबह मृत मजदूर संदीप के साथ भी देखने को मिला है। क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पवई थाना क्षेत्र में एक बार फिर शराब माफिया सक्रिय हो गए है और अवैध शराब की बिक्री जोरशोर से हो रही है। हालांकि यह जांच का विषय है और जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है, लेकिन लोगों के बीच चल रही चर्चाएं इसी ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें