किसानों और गरीबों को देने के लिए बजट ही नहीं
पूर्व सीएम ने किसान सम्मान निधि और राशन कार्ड के सत्यापन के बारे में कहा कि इनके पास सभी किसानों और गरीबों को देने के लिए बजट ही नहीं है। इसलिए सत्यापन कराकर गरीबों के राशन कार्ड को काटने का तरीका ढ़ूंढ़ रहे हैं। आज महंगाई चरम पर है। आज राशन का वितरण बंद कर दो तो क्या अपने देश की हालत श्रीलंका जैसी नहीं हैं?
जाति और धर्म के आधार पर चिन्हित कर बुलडोजर चलाया जा रहा
भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को जाति और धर्म के आधार पर चिन्हित कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बरेली में बिना मानचित्र के सबसे ज्यादा घर भाजपा के लोगों के ही हैं। क्या उनके घर बुलडोजर चलेगा? ओमप्रकाश राजभर पर दर्ज मुकदमे के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक नेता को किसी के घर जाने से रोकना क्या लोकतंत्र की हत्या नहीं है?
एक्सप्रेस-वे के निर्माण में सेफ्टी व सिक्योरिटी से हुआ खिलवाड़
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाते तो यह सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे बनता। लेकिन इन्होंने इसकी सेफ्टी व सिक्योरिटी से खिलवाड़ किया है। इसके डिवाइडर को कम कर दिया गया है।
सरकार कब कहेगी महंगाई पर अपनी बात
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक गेहूं की खरीद नहीं हुई। आढ़तियों के जरिए देश की पांच बड़ी कंपनियों ने सारे गेहूं की खरीद कर ली। आज आटा, तेल सब कुछ महंगा हो गया है। आखिर सरकार कब महंगाई पर अपनी बात रखेगी।
ईवीएम रखवाली मामले में बंद सपा नेताओं से मिले अखिलेश
विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम की रखवाली के दौरान दर्ज मुकदमों में जिले के 11 सपा नेता इटौरा जेल में बंद है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर आयोजन में शामिल होने के बाद सपा प्रमुख सीधे कारागार पहुंचे। जहां उन्होंने जेल में बंद सपा नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद जनपद से रवाना हो गए।