प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, जीयनपुर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को काफी समझाया लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं थे। तब अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों को बुलाया। इसके बाद युवाओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिसमें इस योजना को वापस लेने और उम्र में छूट दिए जाने की मांग की गई। इसके बाद 11 बजे के करीब जाम समाप्त हो गया। चक्काजाम में घाघरा, लाटघाट, हसनपुर, बरडीहा, भुसावल, खेतापुर, रौनापार, करखिया, बनकटा, सपहा पाठक आदि दर्जनों गांव के युवा शामिल हुए। गौरतलब है कि आज जुमे की नमाज भी है और इससे लेकर प्रशासन पहले भी अलर्ट मोड में था। जिला प्रशासन इसको लेकर खास सतर्कता बरत रहा है, जिससे जिले में स्थिति बिगड़ने न पाए।
बलिया में ट्रेन की बोगी फूंकी
- फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना को लेकर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बवाल हो रहा है। बलिया, वाराणसी, जौनपुर में युवाओं का उग्र प्रदर्शन हुआ है। बलिया में ट्रेनों में तोड़फोड़ के बाद एक खड़ी ट्रेन की बोगी में आग लगा दी गई। वाराणसी में दुकानों में तोड़फोड़ और रेलवे ट्रैक पर आग लगाई गई। जौनपुर शहर में कई जगह चक्काजाम किया गया। चंदौली में प्रदर्शन किया गया। कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ीं हैं।