मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पंदहा गांव निवासी युवक ने सोमवार की शाम घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पंदहा गांव निवासी 30 वर्षीय संजय यादव पुत्र रामसमुझ यादव सोमवार को अपनी ससुराल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर लालगंज गया था। दोपहर में वह ससुराल से लौटा। इसके बाद घर के बगल में सीमेंट शीट से बने कक्ष में बल्ली से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। रात आठ बजे परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।