आजमगढ़। एडीए इन दिनों बिना मानचित्र के निर्मित होने वाले निर्माणों के प्रति काफी गंभीर हो गया है। जिसके कारण इस तरीके से निर्माण करने वालों में खलबली मची हुई है। शुक्रवार को भी एडीए सचिव ने टीम के साथ चार अनाधिकृत रूप से हो रहे निर्माणों को सील किया।
एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि नरौली मुहल्ले में लालती द्वारा पूर्व स्वीकृत ऑनलाइन मानचित्र के विरूद्ध बिना सेटबैक छोड़े बेसमेंट,अपर गाउंड फ्लोर के निर्माण किया जा रहा था। जिसके कारण टीम ने उसे सील कर दिया। वहीं टीम ने जमालपुर बाजबहादुर में मंगलम बारात घर के पास राघवेंद्र सिंहयादव व सत्येंद्र सिंह यादव द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था जिसे सील किया गया। सम्मोपुर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में प्रशांत कुमारजायसवाल द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत निर्माण एवं स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा था उसे भी सील किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सीलबंदी की कार्यवाही का उल्लंघन करने पर अनधिकृत निर्माण किया गया तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।