सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इंद्रकेश पुत्र इशांत को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं पत्नी अनीता और बालिका अर्पिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने दोनों को सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। सदर हॉस्पिटल में जांच के बाद डाक्टर ने इशांत को मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी और बालिका का सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
इंद्रकेश दिल्ली में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। तीन दिन बाद दिल्ली वापस जाना था। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। कार चालक दीपक निवासी बोझी नशे में था और वह भी घायल हो गया। उसे भी भी सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला छठ के दिन से लापता है। महिला का ससुर उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है। वहीं महिला के मायके वालों ने धमकी दी है कि यदि वह नहीं मिली तो वे मुकदमा दर्ज कराएंगे।
अठनारू गांव निवासी बालचंद यादव की बहू छठ के दिन सुबह साढ़े छह बजे घर से मायके जाने के लिए निकली, इसके बाद से उसका पता नहीं चला। ससुर बहू की तलाश में दर-दर की ठोकरे खा रहे। वहीं महिला के मायके वाले भी बालचंद को लगातार धमका रहे है कि यदि वह नहीं मिली तो वे उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराएंगे।
अपने स्तर से सभी संभव स्थानों पर खोज करने के बाद बालचंद ने रविवार को बहू के लापता होने की तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी है। बालचंद ने बताया कि एक तो बहू लापता है तो वहीं उसके मायके वाले अनायास की मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे कर उस पर दबाव बना रहे है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश यादव ने बताया कि उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।