फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में नहाने गए युवक की डूब कर मौत, बदहवास दोस्त ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के गनवारा गांव में नहाते समय पोखरी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के सदमे में उसके दोस्त ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गनवारा गांव निवासी वीरू राजभर (18) रविवार को दिन में अपने मित्र भोलू राजभर (18) के साथ गांव स्थित तालाब में नहाने गया था। तालाब में सिंघाड़ा की खेती की गई है। नहाने के दौरान वीरू सिंघाड़े के बीच फंस गया। भोलू ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। वीरू डूबने लगा तो भोलू भाग कर गांव में पहुंचा और लोगों को पूरी बात बताई। गांव वालों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। अहरौला थाने की पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों की मदद से वीरू का शव पोखरे से बरामद किया। साथी का शव पोखरे से निकलते ही भोलू सदमे में चला गया और घर पहुंच कर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी होते ही परिजन उसे तत्काल ले जाकर निजी अस्पताल भर्ती कराए। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरू के पिता मिठाई राजभर सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें