फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में उठी लालगंज को जिला घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विकास मंच लालगंज की ओर से मंगलवार को लालगंज तहसील परिसर में धरना और श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद धरना शुरू किया गया। जिसमें वक्ताओं ने लालगंज को जिला बनाने की मांग की।
विज्ञापन

विकास मंच के सचिव समर बहादुर सिंह एडवोकेट ने कहा कि लालगंज विकास की दृष्टि से अभी पिछड़ा हुआ है। हम चाहते हैं कि मूलभूत सुविधाएं लालगंज क्षेत्र में हों। हमारी मांग है कि लालगंज को जिला घोषित किया जाए। यहां बस डिपो की स्थापना की जाए। लालगंज भीरा मार्ग पर श्री कृष्ण गीता इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के पास फोरलेन सड़क पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए। आजमगढ़ मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की स्थापना और मुंसिफ न्यायालय आजमगढ़ से स्थानांतरित कर लालगंज में लाए जाने की मांग करते हैं। इसके अलावा हमारी और भी कई मांगें हैं जिनको लेकर हम धरना प्रदर्शन करने को विवश हैं। लालगंज विकास मंच के संयोजक डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने सर्वदलीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक योगेंद्र राय, जिला महामंत्री ऋषिकांत राय, चंदूराम सरोज, कांग्रेस से संतोष राय, बसपा के हरिराम यादव, कामरेड तेज बहादुर मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें