फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर एसडीएम पर अधिवक्ता फूलचंद यादव के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को डाक के माध्यम से पत्र भेजा। जिसमें उनके द्वारा एसडीएम फूलपुर को हटाने की मांग की गई है। वहीं एसडीएम फूलपुर ने बार संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव को वार्ता के लिए पत्र दिया है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को संघ के मंत्री घनश्याम तिवारी को इस प्रकरण पर विचार-विमर्श के लिए पत्र दिया जाएगा। इसके बाद सदन की बैठक में सभी की आम सहमति पर अगला निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पूर्व बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है कि अधिवक्ता 25 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर -़िला बार संघ से जुड़े अधिवक्ता भी फूलपुर के अधिवक्ताओं को हर संभव मदद करने का आश्वासन दे चुके हैं। संघ के मंत्री घनश्याम तिवारी ने बताया कि बुधवार को अधिवक्तओं का एक प्रतिनिध मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा और पूरे प्रकरण से अवगत कराएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें