विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के अंतर्गत आने वाले बीएलओ के कार्यो की समीक्षा को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हो रहा हे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बीएलओ को चेतावनी भी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित है। तहसीलदार मनीष कुमार ने नए मतदाता शामिल करने एवं मृतक मतदाताओं के परिवार को नोटिस देने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने फार्म 6, 7 और 8 के साथ ही भ्रमण रजिस्टर की भी जांच की। समीक्षा बैठक में क्षेत्र के सभी बीएलओ मौजूद रहे।