फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी की जमीन को चारागाह में दर्ज कर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बूढनपुर तहसील के जलालपुर जगनंदनपट्टी के ग्रामीणों ने गुरुवार को आयुक्त से चकबंदी के दौरान हुई गड़बड़ी के चलते आबादी की जमीन चारागाह के रूप में दर्ज होने की शिकायत की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को दिए पत्रक में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अराजी नंबर 774 का रकबा 65 एकड़ है। इसमें दर्जनों दलित परिवार काफी समय से रह रहे हैं। चकबंदी के दौरान आबादी का हिस्सा अलग न करते हुए पूरी जमीन को ही चारागाह में दर्ज करा दिया गया। सरकार द्वारा चारागाह की जमीन पर हुए कब्जों को हटवाए जाने का निर्देश दिए जाने के बाद तहसील प्रशासन भी उन्हें बेदखल करने के प्रयास में जुटा है। जबकि बेदखली की कार्रवाई में स्थगन आदेश भी है। पीड़ितों ने तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक कई पत्रक दिए लेकिन अब तक कहीं से भी न्याय नहीं मिला है। ग्रामीणेां ने पत्रक के माध्यम से न्याय की गुहार मंडलायुक्त से लगाई है। ज्ञापन देने वालों में संतलाल, नंदलाल, कन्हैया, रामकेवल, हरीलाल, श्रीराम, चुन्नी लाल, कविराज, चंद्रिका, रामकुमार, छविलाल, बंद्री, धर्मराज, राजाराम, लालता आदि शामिल रहे।


अतिक्रमण हटवाया गया
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव में सार्वजनिक जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण गुरुवार को सगड़ी तहसील के राजस्वकर्मी पुलिस के साथ गांव पहुंचे और अतिक्रमण को हटवा दिया। प्रशासन के इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने हड़कंप मचा रहा। बघावर गांव में कई लोग चकमार्ग, पोखरा, पोखरी, खलिहाल आदि की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिए थे। गुरुवार को इन्हें हटवा दिया गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें