फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है अनुशासन - दारा चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। क्षेत्र के रानीपुर रजमो स्थित रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय में आयोजित 27 वें जनपदस्तरीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का गुरुवार को वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। दो दिवसीय समागम के पहले दिन आयोजित मार्चपास्ट के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। समागम में 20 महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन

दो दिवसीय समागम के शुरूआत के दौरान रोवर्स की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की आकर्षक प्रस्तुति किया। इसके पश्चात समागम में शामिल होने के लिए आए विभिन्न महाविद्यालयों की रोवर्स-रेंजर्स टीम के मार्चपास्ट की मुख्य अतिथि ने सलामी ली। अपने संबोधन में वन मंत्री ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए अनुशासन का होना अत्यंत जरूरी है। रोवर्स-रेंजर्स ट्रेनिंग में इसी की सीख दी जाती है। रोवर्स-रेंजर्स का कार्य सेवा का है, ऐसे में सभी रोवर्स-रेंजर्स पीड़ित मानवता की सेवा में अहम भूमिका निभाए। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार में वन मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद ही इस प्रयास में जुट गया कि वृक्षों के अवैध कटान पर रोक लगाई जाए और वर्तमान में स्थिति यह है कि 90 प्रतिशत तक अवैध कटान पर रोक लगाने में सफलता मिल चुकी है। उन्होंने आगामी दिनों में पूरे प्रदेश को हरा-भरा करने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण कराये जाने की भी बात कही। समागम के पहले दिन मार्च पास्ट की सलामी के बाद निबंध, पोस्टर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। वनमंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। समागम के उद्घाटन सत्र को विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रेमचंद यादव और रोवर्स-रेंजर्स के पूर्व संयोजक प्रो. चक्रधर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। समागन के दौरान ही तहसीलदार निजामाबाद शिव सागर दुबे ने वन मंत्री के माध्यम से 50 जरूरत मंदों में कंबल का भी वितरण कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार कुमारी जया सिंह, डॉ. मातबर मिश्रा, डॉ. शशि कुमार मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक डीसी यादव, डॉ. अमरनाथ यादव, मो. सारिक, बरखू चौहान, रविंद्र राम, डॉ. वीरेंद्र, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, संजय चौहान, माया सिंह, डॉ. आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें