फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 58 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को तीसरी लहर में अब तक के सर्वाधिक 101 संक्रमित मिले थे तो वहीं रविवार को रफ्तार कुछ धीमी हुई है और 58 नए संक्रमित मिले है। संक्रमण पर लगाम न लगने के पीछे मुख्य कारण गाइड लाइन का कड़ाई से पालन नहीं होना है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि रविवार को कुल 1632 लोगों की जांच की गई। जिसमें 58 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 192902 हो गई है। जिसमें 18377 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल एक्टिव केस 594 है। संक्रमण पर लगाम न लगने के पीछे निश्चित तौर पर मुख्य कारण गाइड लाइन की अनदेखी है। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण अब स्थानीय लोगों में पांव पसार चुका है। सरकारी आकड़ों में रविवार को भी तीसरी लहर में मृतकों की संख्या तीन ही दिखायी जा रही है, लेकिन अब तक जिले में तीसरी लहर के तहत कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें पांच की राजकीय मेडिकल कालेज में तो एक की जहानागंज में होम आइसोलेशन में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें