एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार की रात भी वाहन चेकिंग अभियान जारी रहा। पूरे जिले में 68 स्थानों पर स्थित बैरियरों पर पुलिस टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कुल 1676 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 421 वाहनों का चालान काटा गया। तो वहीं दो वाहनों को सीज कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवको द्वारा मोटरसाइकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वालों पर कार्रवाई की गई है। सीज किए गए दो वाहनों में एक का शहर कोतवाली पुलिस तो दूसरे को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने किया है।