फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 53 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर नया रिकार्ड कायम किया। तीसरी लहर में अब तक का सर्वाधिक 53 नया केस बृहस्पतिवार को मिला। सर्वाधिक 10 पॉजिटिव नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर हुई जांच में पाए गए हैं। वहीं पल्हनी सीएचसी पर आठ नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण बढ़ रहा तो वहीं लापरवाही पर भी लगाम नहीं लगता नजर आ रहा है। आम जनता के साथ ही जिम्मेदारभी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 7303 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 53 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमें एक केस दूसरे जनपद का है, जिसे स्थानांतरित कर दिया गया है। जिले में अब एक्टिव केस बढ़ कर 201 हो गए है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 10 पॉजिटिव केस नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मिले है। वहीं पल्हनी पर आठ, मार्टीनगंज में तीन, हरैया, कोयलसा, महराजगंज, जहानागंज, लालगंज ब्लाक में दो-दो व ठेकमा, अहरौला व मेंहनगर में एक-एक पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक मिले कुछ पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 18119 हो गई है, जिसमें 17689 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं 229 की मौत हो गई है। वर्तमान में एक्टिव केस बढ़ कर 201 हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें