फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पर 50 तो पांच पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद के क्रम में डीआईजी व एसपी ने बुधवार को आधा दर्जन फरार चल रहे अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया। इसमें एक अभियुक्त की इनाम राशि जहां बढ़ाई गई है तो वहीं पांच पर नया इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र में हुए लेखपाल दंपत्ति हत्याकांड में मुख्य आरोपी पंकज यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी कोठिया थाना रानी की सराय पर एसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। जिसे डीआईजी अखिलेश कुमार ने बढ़ा कर अब 50 हजार कर दिया है। वही जहानागंज थाना क्षेत्र में बुधवार को लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त पकड़े गए थे, वहीं पांच अन्य फरार हो गए थे। फरार हुए अभियुक्तों अभय उर्फ बड़कई यादव पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्दाबाद मऊ, अवध राज राजभर पुत्र महेश राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्दाबाद मऊ, अजय यादव पुत्र ओम प्रकाश उर्फ मुन्ना यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्दाबाद मऊ, रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई पुत्र रामचेत यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज आजमगढ व मनोज उर्फ मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज पर एसपी अनुराग आर्य ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें