फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठाकर शराब पिलाया तो लाइंसेस होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने रविवार की शाम को क्षेत्र के अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। चेतावनी दी कि यदि दुकान में शराब पीता कोई मिला तो दुकानदार का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2022 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार की देर शाम उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने देवारा क्षेत्र की दर्जनों शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकारनों में शराब की बोतलों पर लगे हालमार्क, दुकान का स्टाक और वितरण की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय पीने-पीलाने वालों की संख्या बढ़ जाती है और अवैध शराब भी बिकने लगती हैं। इसके मद्देनजर देवारा क्षेत्र के बेलकुंडा और लाटघाट की दर्जनों दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार और आबकारी विभाग की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें