फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढने के लिए जरूरी है महिलाओं का शिक्षित होना : शबाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। महिला सशक्तिकरण के तहत सोमवार को अंजान शहीद स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज में जश्ने जिंदगी व नारीत्व गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिरे तारिका शबाना आजमी ने यहां नारी शक्तियों व टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने आधी आबादी से आह्वान किया कि आप शिक्षित हों और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए शिक्षा जरूरी है। मां शिक्षित हो और अपनी बच्चियों को भी शिक्षित करे। शिक्षा का मतलब सिर्फ रट्टा मारकर पेपर देना नहीं, बल्कि सोच में बदलाव लाना है। इस दौरान उन्होंने जिंदगी की कहानी को भी साझा किया। बताया कि बचपन में मेरे अम्मी अब्बू के पास पैसे नहीं थे। अपने अंदर मैंने ये हौसला लाया कि मैं कुछ भी कर सकती हूं। सोच बदलने का ही नतीजा था जो मैं आज हूं। कहा कि लड़का लड़की में भेद नहीं होना चाहिए। बेटी और बहु के बीच भेद नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरूआत पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान दूरदर्शन पर चलने वाले धारावाहिक ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ का प्रोमो जारी किया गया। छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सीमा भारतीय ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग, पूनम मुरटेजा, पूजा, प्रधानाचार्य मो. शाहेदीन, प्रवीण सिंह, मिर्जा अनवार बेग, मिर्जा अराफात बेग, मिर्जा अरसलान बेग, मिर्जा महफूज बेग, कल्पनाथ सिंह, मो. सूफियान, मो. सालिक, फरीद आलम, डॉ. अखिलेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन नारी शक्तियों का हुआ सम्मान
जश्ने जिंदगी व नारीत्व सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, डॉ. स्वस्ति सिंह, विभा गोयल, संयोगिता, पूजा प्रजापति, गुलशन, इशरत जहां, ममता पंडित, शबीना बानो, डॉ. शारदा सिंह, पुष्पा प्रजापति, डॉ. गीता सिंह, डॉ. पूनम तिवारी को नारी गौरव सम्मान से नवाजा गया। वहीं विद्यालय के टॉपर छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें