फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पोखरी से हटाया गया अतिक्रमण

Sat, 24 Jun 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
सरकारी पोखरी से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन

विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासन ने हटवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि बैदौली गांव में एक बीघे की सरकारी पोखरी अभिलेखों में दर्ज है। पांखरी पर गांव के ही मुराली पुत्र खुनखुन, दुईज पुत्र श्यामधारी, परशुराम पुत्र सिधारी, राम मूरत पुत्र बीरन, जय सिंह पुत्र महाराज, भगवानी पुत्र नूरई, सत्यराम पुत्र नेवाज ने नाद, खूंटा, मंडई, मकान,शौचालय आदि बनाकर कब्जा कर रखा था। शनिवार को जेसीबी लेकर पहुंचे प्रशासन ने पोखरी की जमीन से लोगों के कब्जे को हटाने के साथ ही अर्द्घनिर्मित हनुमान मंदिर को भी हटाया। उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वयं अतिक्रमण हटा लेना चाहिए और पोखरी खुद ग्राम प्रधान को सुंदरीकरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोखरी के सुंदरीकरण के लिए और वृक्षारोपण के लिए तमाम योजनाएं हैं। जिसका लाभ गांव के ग्रामीणों को लेना चाहिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन कुमार, तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, कानूनगो हरिहर प्रसाद, हरेंद्र यादव, लेखपाल पंकज कुमार, दीपक यादव, आशीष, लाल जी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें