फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आजमगढ़। रमजान माह में इफ्तार पार्टी के आयोजनों का क्रम जारी है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी धर्मों और वर्ग के लोगों मिल बैठकर इफ्तारी की और अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

कुरैशी समाज की ओर से नगर के तकिया मुहल्ले स्थित एक मिनारा मस्जिद के पास इफ्तार पार्टी में हिंदू-मुस्लिम भाईयों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला । अंत में आयोजक सभासद शहजाद कुरैशी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मिराज कुरैशी, अब्दुल्ला कुरैशी, नजमी कुरैशी, शाहिद आजमी, परवेज अंसारी, मुन्ना कुरैशी, बबलू कुरैशी, गोलू सिंह, महेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, मो. आसिफ आदि मौजूद रहे। अमिलो संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर के पुराखिजिर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौलाना मुहम्मद जावेद चिश्ती, मौलाना रहमतुल्लाह मिस्बाही, मुख्तार अहमद जे, काजी मुहम्मद इद्रीस अंसारी, काजी अजीजुर्रहमान अंसारी, हाफिज रेयाज अंसारी, तहजीब अनवर अंसारी, अनवर अली, मुहम्मद शकेब अनवर अंसारी आदि मौजूद रहे। एक हजार से अधिक लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी में भाग लिया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर स्थित रामलीला मैदान में नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीओ सगड़ी सोहराब आलम, मु. एकलाख, डा. महताब, कमरुद्दीन, रामवृक्ष गौतम, रमाकांत चौहान, मतलूब आलम, रमेश राम, सलीम खान, पप्पू, दिनेश पाठक, इरशाद अहमद, महबूब आलम, शाहिद खान, कैलाश यादव, सलीम अहमद आदि मौजूद थे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक के बलुवा गांव स्थित मस्जिद में आयोजित इफ्तार पार्टी में अमरदीप शर्मा, मुस्तकीम अहमद, अमीनुद्दीन, सज्जाद,अलाउद्दीन, इम्तियाज, साहिल, नूर आलम, पवन सिंह, बैजनाथ सिंह, हरिराम, सत्यनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें