फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायक से 317883 रुपये होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास खंड कोयलसा के डोमनपुर के खड़ंजा निर्माण में गड़बड़ी पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायक से तीन लाख 17 हजार 883 रुपये की वसूली का निर्देश दिया है। एक सप्ताह में धनराशि जमा न करने पर तहसील से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

कोयलसा विकास खंड के इब्राहिमपुर गांव निवासी फूलचंद्र ने डोमनपुर के पूर्व प्रधान के खिलाफ शिकायत की थी कि बेचू के घर से सरजू के घर तक खड़ंजा निर्माण व पक्की सड़क शिवपूजन के घर के घर तक खड़ंजा निर्माण में गड़बड़ी की गई है। एक बार सड़क बनाने के बाद दोबारा उसका प्रस्ताव किया गया है। इस पर जला उद्यान अधिकारी एवं अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण ने मामले की जांच की। उनकी जांच आख्या के आधार पर ग्राम डोमनपुर के पूर्व प्रधान को 11 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेजा गया लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। टीम ने पाया कि दो लाख 25 हजार 835 रुपये का गोलमाल किया गया है क्योंकि आधी दूरी तक ही खडंजा बनाया गया है। इस मामले में खड़ंजा निर्माण पर खर्च पूरी रकम तीन साल 17 हजार 883 की वसूली को कहा गया है। यह वसूली पूर्व प्रधान चंद्रधारी यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी विरेंद्र मौर्य और तकनीकी सहायक सुरेश प्रजापति से वसूल की जाएगी। प्रत्येक को एक तिहाई धनराशि या एक लाख पांच हजार नौ सौ इकसठ रुपये जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें