फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अब तक 19 कंटेनमेंट जोन, अभी और बढ़ेंगे

विज्ञापन
कंटेंमेंट जोन का निरीक्षण करने पहुंचे विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रवासी श्रमिकों के आने के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमण से प्रभावितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अभी तक जनपद में 19 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। शुक्रवार को 19 नये मरीजों के मिलने के बाद और कंटेनमेंट जोन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ को आरेंज जोन में रखा गया है। शुक्रवार को डीएम एनपी सिंह ने सदर तहसील के जहानागंज ब्लाक के पुनर्जी और सगड़ी तहसाल के राजस्व ग्राम मऊकुतुबपुर के मजरा मोलनापुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। बृहस्पतिवार को सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम शिवपुर के मजरा विक्रम का पुरा, सदर तहसील के राजस्व ग्राम खलीलाबाद, लालगंज तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनाजपुर के आवासीय परिसर को कंटेनमेंटन जोन घोषित किया था। इससे पहले लालगंज तहसील में राजस्व ग्राम मेंहरोकला, मेंहनगर तहसील में तीन कंटेनमेंट जोन मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनीकला, ग्राम सिंहपुर सरैया की मजरा चौहान बस्ती, राजस्व ग्राम ठाटा सोधनपुर की मजरा राय बस्ती को कंटेमेंटजोन बनाया गया था। सगड़ी तहसील में बिलरियागंज के अवती गौरी पहलवानपुर को कंटेमेंट जोन बनाया गया खा। शहर में एआरटीओ आफिस के पास सैयद बाबा कालोनी को कंटेमेंट जोन बनाया गया था। मेंहनगर में मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा, अतरौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर का राजस्व ग्राम परानपुर, रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां, जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि यहां प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। कान्टैक्ट ट्रेसिंग, रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम-इन्स्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया जाएगा। इन क्षेत्रों के अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं की आपूर्ति डोर टू डोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें