फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में तीन दुकानदारों का 500 ग्राम सोना लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली मऊ के सहादतपुरा के रहने वाले केशरीनंद ने बृहस्पतिवार को मुबारकपुर थाने में ठगी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पश्चिम बंगाल हावड़ा के सांड़ाहौर थाने के दक्षिण गांव निवासी उस्मान गनी लश्कर पुत्र अली हैदर लश्कर को आरोपित किया है। आरोपी मुबारकपुर थाने के समौधी गांव निवासी गोपाल प्रजापति के मकान में किराए पर रहता है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसका 350 ग्राम सोना, रवि वर्मा का 110 ग्राम और राजमनी का 55 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है। अब उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी कई साल से यहां रहता था। वह आजमगढ़ और मऊ के दुकानदारों से सोना लेकर आभूषण बनाकर उन्हें देता था। लाक डाउन होने की वजह से जब सभी लोग पलायन कर रहे थे, तो वह भी ट्रक में सामान भरकर बंगाल चला गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच दरोगा कमलनयन दुबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें